IND vs SL 3rd ODI: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, भारत का लक्ष्य श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप

गेंद के साथ श्रीलंका के गेंदबाजों ने गुवाहाटी में 373 रन लुटाने के बाद कोलकाता में अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया था लेकिन वे राहुल को क्रीज से नहीं हिला सके. तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों से एक इकाई के रूप में प्रदर्शन देखना चाहेगा ताकि वह भारतीय टीम को क्लीन स्वीप करने से रोक सके.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

तिरुवनंतपुरम: गुवाहाटी (Guwahati) और कोलकाता (Kolkata) में पहले दो वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team india) श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ रविवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में होने वाले तीसरे वनडे में क्लीन स्वीप करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम आखिरी मैच में जीत हासिल कर दौरे को विजयी अंदाज में समाप्त करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से पहले दो वनडे अच्छे रहे थे. रोहित, शुभमन गिल और विराट कोहली ने गुवाहाटी में पहले वनडे में बल्ले से अच्छी फॉर्म दिखाई थी. U19 Women’s T20 WC 2023 IND W vs SA W Live Update: सिमोन लोरेन्स ने खेली आतिशी पारी, साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दिया 167 रनों का टारगेट

कोलकाता में दूसरे वनडे में विकेटकीपर -बल्लेबाज केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए विश्वसनीय प्रदर्शन किया था और हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल तथा कुलदीप यादव के साथ उपयोगी साझेदारियां करते हुए 216 के लक्ष्य का सफल पीछा किया था. सीरीज पर कब्जा हो जाने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को लाने का प्रयोग कर सकता है.

गेंदबाजी में कुलदीप, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया है. सिराज शुरूआत में विकेट निकालकर प्रभावशाली रहे हैं जबकि मलिक ने मध्य ओवरों में अपनी छाप छोड़ी है. लेकिन भारत मलिक से और नियंत्रण के साथ गेंदबाजी चाहेगा.

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप दूसरे वनडे में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पहले वनडे में कंधे में लगी हल्की चोट के कारण ही खेल पाए थे लेकिन उन्होंने मौका भुनाते हुए 51 रन पर तीन विकेट लिए थे और श्रीलंका की बल्लेबाजी को मध्य ओवरों में तहस-नहस किया था.

यदि चहल तीसरे वनडे के लिए अपनी फिटनेस हासिल कर लेते हैं तो भारत के पास एक स्वस्थ सिरदर्द हो जाएगा कि चहल को खिलाएं या कुलदीप को बरकरार रखें जो विश्व कप टीम के लिए अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं.

श्रीलंका ने दूसरी तरफ टुकड़ों-टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है. गुवाहाटी में पथुम निसंका ने 72, धनंजय डी सिल्वा ने 40 गेंदों में 47 और कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 102 रन बनाये थे. कोलकाता में कुसल मेंडिस और पदार्पण करने वाले नुवाणिदु फर्नांडो ने कुछ अच्छी बल्लेबाजी की थी.

गेंद के साथ श्रीलंका के गेंदबाजों ने गुवाहाटी में 373 रन लुटाने के बाद कोलकाता में अपने प्रदर्शन में सुधार दिखाया था लेकिन वे राहुल को क्रीज से नहीं हिला सके. तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों से एक इकाई के रूप में प्रदर्शन देखना चाहेगा ताकि वह भारतीय टीम को क्लीन स्वीप करने से रोक सके.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त