क्रिकेट

IND vs SL 1st Test Day 1: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, हनुमा विहारी-विराट कोहली के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर रही है.

IND vs SL 1st Test Day 1: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू, हनुमा विहारी-विराट कोहली के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
हनुमा विहारी-विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर रही है. लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है. विराट कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे छोर पर हनुमा विहारी 46 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है. टीम इंडिया का स्कोर 141/2

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).