IND vs SL 1st ODI: मैदान पर उतरते ही शिखर धवन ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा
बता दें कि बतौर कप्तान मैदान पर कदम रखते ही धवन ने एक अनोखा रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. श्रीलंका के खिलाफ आज पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही धवन भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए.
मुंबई: भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच आज से तीन मैच की वनडे सीरीज (ODI Series) का आगाज हो गया हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वनडे डेब्यू कर रहे हैं. भारत की तरफ से इस मैच में ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम की कप्तानी कर रहे हैं. IND Vs SL 1st ODI: पहले वनडे में सूर्याकुमार यादव का डेब्यू करना तय, इस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी
बता दें कि बतौर कप्तान मैदान पर कदम रखते ही धवन ने एक अनोखा रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. श्रीलंका के खिलाफ आज पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही धवन भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए. धवन अब 35 साल 225 दिन के हैं और उन्होंने पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का 34 साल, 37 दिन का 37 साल बार पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.
शिखर धवन भारतीय टीम की ओर से वनडे में कप्तानी करने वाले 25वें भारतीय खिलाड़ी हैं. दूसरी तरफ, दासुन शनाका पिछले चार वर्षों में टीम में 10वें कप्तान हैं. धनंजय डिसिल्वा और तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा को छोड़कर कोई भी ऐसा खिलाड़ी नजर नहीं आता है जो शिखर धवन की अगुआई वाली भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दे सके.
एमएस धोनी भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं. उन्होंने 200 वनडे में कप्तानी की. 110 में जीत हासिल की और 74 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सौरव गांगुली की कप्तानी में 76, विराट कोहली की कप्तानी में 65 और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 42 वनडे मैच जीते हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे 20 जुलाई और तीसरा वनडे मैच 23 जुलाई को होगा. 25 जुलाई को पहला टी20 खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा. तीसरा और अंतिम टी20 मैच 29 जुलाई को होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

