IND vs SL 1st ODI: पहले वनडे में टीम इंडिया से बाहर होकर ईशान किशन ने रचा इतिहास, वर्ल्ड के पहले ऐसे खिलाड़ी बने

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ग्वालियर में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. इस मैच में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है.

भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Photo Credit: BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मैच आज ग्वालियर (Gwalior) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है. इस मैच में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. ईशान किशन ने अपने पिछले ही वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा था और अब बाहर होना पड़ा. टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच से एक दिन पहले ही यानी सोमवार को साफ कर दिया था कि उनके साथ शुभमन गिल (Shubman Gill) पारी की शुरूआत करने के लिए मैदान में उतरेंगे. अब ईशान किशन दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज हो गए हैं, जो डबल सेंचुरी लगाने के बाद भी वनडे के अगले मैच में बाहर बैठे हुए हैं.

टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने पिछले साल 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वन डे मैच में दोहरा शतक लगाया था. अब ठीक एक महीने बाद यानी दस जनवरी को ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है. ईशान किशन उस मैच में शिखर धवन के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए मैदान में उतरे थे. IND vs SL 1st ODI Live Score: टीम इंडिया का तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर लौटे पवेलियन

ईशान किशन ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया, उसके बाद शतक जड़ा. इसके बाद भी वे नहीं रुके और 150 का आंकड़ा भी पार कर गए. अब उम्मीद जताई जाने लगी थी कि वे अपना पहला दोहरा शतक भी पूरा करेंगे और हुआ भी ऐसा ही.

बता दें कि ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा दिया. पवेलियन लौटने से पहले ईशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 10 छक्के और 24 चौके आए. यही कारण रहा कि टीम इंडिया ने आठ विकेट पर 409 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर टांग दिया. जब बांग्लादेश की टीम इस टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो पूरी टीम 182 रन ही बना सकी.

ईशान किशन वर्ल्ड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो दोहरा शतक लगाने के बाद वनडे के अगले मैच में बाहर बैठे हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग ने बनाया था. ब्रेड हॉग ने 123 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें एंड्रयू साइमंड के लिए वनडे मुकाबले में जगह खाली करनी पड़ी थी. अब सीरीज के दो मैच और होने हैं, देखना होगा कि ईशान किशन को बाकी मैचों में जगह मिलेगी या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड