IND vs SA World Cup Head To Head: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका में किसका पड़ला भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पहली बार साल 1975 में खेला गया था. इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में कुल 8 देशों ने हिस्सा लिया था. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और ईस्ट अफ्रीका वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देश थे. पहले वर्ल्ड कप के खिताब पर वेस्टइंडीज ने कब्जा किया था.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस रोमांचक जंग का गवाह अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) बनेगा.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में खेला जाएगा. मेजबान टीम होने की वजह से टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगी. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी एशियाई परिस्थितियों का लाभ उठाना चाहेंगी. आगामी वर्ल्ड कप में भी कुछ अहम रिकॉर्ड्स दांव पर होंगे. World Cup 2023: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप से बाहर युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, बोले- थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन जीवन में मेरा उद्देश्य आगे है बढ़ना

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. 45 दिनों तक चलने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और भारत के 10 वेन्यू पर कुल 48 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी पहली बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जो अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल करना चाहेंगे.

बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा. इस बार वर्ल्ड कप में मैच कराने के फॉरमेट में बदलाव किया गया है. पहले सभी टीमों को दो खेमें में बांटा जाता था, लेकिन इस साल सभी टीमों का सभी के साथ एक-एक मुकाबला होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 नवंबर को कांटे की टक्कर होगी. वर्ल्ड कप से पहले जान लीजिए दोनों देशों में विश्व कप में किसका पलड़ा भारी है.

हेड टू हेड आकंड़ें

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज किया है, जबकि 2 मैच टीम इंडिया के नाम रहा है. रिकॉर्ड देखें तो टीम इंडिया से साउथ अफ्रीका बेहतर है. इससे साफ है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा. भले ही टीम इंडिया दो बार विश्व कप पर कब्जा करचुका है, लेकिन साउथ अफ्रीका एक भी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया है, बावजूद इसके साउथ अफ्रीका टीम इंडिया के लिए मुश्किल टारगेट होने वाला है.

वनडे वर्ल्ड कप का इतिहास

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पहली बार साल 1975 में खेला गया था. इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में कुल 8 देशों ने हिस्सा लिया था. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और ईस्ट अफ्रीका वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देश थे. पहले वर्ल्ड कप के खिताब पर वेस्टइंडीज ने कब्जा किया था. हालांकि दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स