क्रिकेट

IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली हैं. इन आठ सीरीज में टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर कुल 23 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में टीम इंडिया को महज 4 मुकाबलों में जीत मिली है.

IND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका
Team India (Photo Credit: Twitter/@mufaddal_vohra)

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. IND vs SA 1st Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ देंगे पीछे; यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है.

टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया 9वीं बार कर रही है. इस दौरान टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर 31 सालों में अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अब दो मैचों की सीरीज को हरहाल में जीतना चाहेगी.

बता दें कि साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली है. इस दौरान टीम इंडिया को इन आठ सीरीज में से सात सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया महज एक बार साल 2010-11 में यहां सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही थी.

अफ्रीकी सरजमीं पर टीम इंडिया ने इन आठ टेस्ट सीरीज के तहत कुल 23 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया 23 में से महज 4 मुकाबले जीती है. यहां टीम इंडिया ने 12 मुकाबलों में हार का सामना किया है और 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. आखिरी बार यहां टीम इंडिया ने ठीक एक साल पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. तब टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में मैदान में उतरी थी. यहां टीम इंडिया 1-2 से सीरीज हार गई थी.

इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना कितना मुश्किल रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस सिलसिले को जारी रखती हैं या तोड़ पाती है. ओवरआल देखें तो टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं. यहां टीम इंडिया को 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं और 17 में हार मिली है. दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).