IND vs SA Test Series 2025: 5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1992 से अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं. आइए, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस दौरान सर्वाधिक रन अपने नाम किए.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1992 से अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं. आइए, उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस दौरान सर्वाधिक रन अपने नाम किए.

सचिन तेंदुलकर : इस लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं. साल 1992 से 2011 के बीच मास्टर-ब्लास्टर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 25 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 42.46 की औसत के साथ 1,741 रन बनाए. इस दौरान तेंदुलकर के बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक निकले.

जैक कैलिस : साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2000 से 2013 के बीच भारत के खिलाफ 18 टेस्ट की 31 पारियों में 69.36 की औसत के साथ 1,734 रन बनाए. इस दौरान जैक कैलिस ने 7 शतक के साथ 5 अर्धशतक जमाए. दिसंबर 2010 में कैलिस ने सेंचुरियन में टीम इंडिया के खिलाफ 201 रन की नाबाद पारी खेली थी.

हाशिम अमला : साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने साल 2004 से 2018 के बीच भारत के विरुद्ध 21 टेस्ट मुकाबलों में 5 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1,528 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 43.65 रहा. अमला ने फरवरी 2010 में भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच में नाबाद 253 रन बनाए थे.

विराट कोहली : रन मशीन कोहली ने साल 2013 से 2024 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 16 टेस्ट खेले, जिसमें 54.15 की औसत के साथ 1,408 रन जुटाए. इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले. कोहली अक्टूबर 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी खेल चुके हैं। यह मुकाबला पुणे में खेला गया था.

एबी डिविलियर्स : साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने साल 2006 से 2018 के बीच भारत के खिलाफ 20 टेस्ट मुकाबलों में 39.23 की औसत के साथ 1,334 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले. इस खिलाड़ी ने अप्रैल 2008 में अहमदाबाद टेस्ट में 217 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड