क्रिकेट

Ind Vs SA Test Series 2021-22: रोहित शर्मा-केएल राहुल के टीम में आने से ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, यहां पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा.

Ind Vs SA Test Series 2021-22: रोहित शर्मा-केएल राहुल के टीम में आने से ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, यहां पढ़ें पूरी खबर
रोहित शर्मा और केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: बुधवार को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो गया है. विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट टीम की कमान मिली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को हटाकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है.  टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज (ODI Series) खेला जाएगा. हाल ही में हुए दो टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने 1-0 से हराया था. Ind Vs SA Test 2021-22: टीम इंडिया की हुई घोषणा, इन दिग्गजों की हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल के टीम में आने से मयंक अग्रवाल और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम से बाहर हो सकते हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए टीम की सबसे पहली पसंद होंगे.

ये खिलाड़ी हो सकते है बाहर-

मयंक अग्रवाल

हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में मयंक अग्रवाल ने जिस प्रकार की बल्लेबाजी की हैं उससे पूरी दुनिया में उनका नाम हो गया है. जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे थे वहां आकर मयंक ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की और बड़े रन बटोरे. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मयंक ने पहली पारी में 150 रन की तूफानी पारी खेली थी. वहीं दूसरी पारी में भी मयंक ने 62 रनों का योगदान दिया. लेकिन रोहित शर्मा की वापसी से उन्हें शायद प्लेइंग इलेवन में मौका ना मिले.

श्रेयस अय्यर

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में अपना डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी टीम से बाहर हो सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा और दूसरी पारी में 65 रनों की एक महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच के चार पारियों में 202 रन बनाए.

बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे. चार मैचों की टी20 सीरीज अगले साल उचित समय पर खेली जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).