क्रिकेट

Ind Vs SA Test Series 2021-22: ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, दूसरे टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

बता दें कि भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपने आखिरी 7 विकेट महज 49 रनों पर खो दिए. केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं सका. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 8 रन बनाए और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले ही आउट हो गए.

Ind Vs SA Test Series 2021-22: ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, दूसरे टेस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका
चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत (photo Credits: Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 327 रन बनाए. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार शतक लगाया. केएल राहुल ने 123 रन बनाए. बता दें कि जिस तरह टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पहले दिन बल्लेबाजी की थी उससे ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया का स्कोर आसानी से 400 के तक पहुंच जाएगा. IND vs SA 1st Test Day 3: दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई, मोहम्मद सिराज ने दिलाई चौथी सफलता

लेकिन मैच के दूसरे दिन हुई बारिश की वजह से धुल गया. तीसरे दिन जब टीम इंडिया के बल्लेबाज मैदान में उतरे तब मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. जिसकी वजह से पूरी टीम 327 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर नहीं चला. अब दोनों खिलाड़ियों को दूसरे मैच में टीम से ड्रॉप भी किया जा सकता है.

बता दें कि भारतीय टीम ने तीसरे दिन अपने आखिरी 7 विकेट महज 49 रनों पर खो दिए. केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं सका. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 8 रन बनाए और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले ही आउट हो गए. चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत को अगले मैच में कप्तान विराट कोहली आराम दे सकते हैं. इनकी जगह अगले मैच में ऋद्धिमान साहा और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है. अय्यर और साहा ने हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था.

केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद पूरी टीम 327 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ऋषभ पंत 8, रविचंद्रन अश्विन 4, शार्दुल ठाकुर 4, मोहम्मद शमी 8, जसप्रीत बुमराह 14, मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर आउट हुए. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिदी ने शानदार गेंदबाजी की. पहली पारी में एनगिदी ने 71 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके. मार्को जेसन को एक विकेट मिला.

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2021 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).