क्रिकेट

Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया टीम का उपकप्तान

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया टीम का उपकप्तान
रोहित शर्मा और केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) का दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरा 26 दिसंबर से शुरू होगा. दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. मुंबई (Mumbai) में टीम के नेट सेशन के दौरान उन्हें चोट लग गई. रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं. टीम इंडिया आगामी टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है. अगले कुछ दिनों में टीम प्रैक्टिस करते हुए नजर आ सकती है. Ind Vs SA Test Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ये जिम्मेदारी मिली है. रोहित शर्मा से पहले यह जिम्मेदारी दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास थी लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण रहाणे को उपकप्तानी से हटा दिया गया हैं.

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. इस समय टीम इंडिया के खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में हैं. टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

18 सदस्यीय टीम में रविंद्र जडेजा, स्पिनर अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फिटनेस समस्याओं की वजह से टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. आलराउंडर हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है.

खराब फॉर्म से जूझ रहे तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट टीम जगह मिली हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).