Ind vs SA Test Series 2019: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल की हुई छुट्टी, शुभमन गिल को मिला मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का की घोषणा हो गयी है. भारतीय टीम में शुभमन गिल को पहली बार मौका दिया गया है.

टीम इंडिया (Photo Credit-PTI)

India vs South Africa Test Series 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम मैनेजमेंट ने लगातार फ्लॉप साबित हो रहे सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया है. वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में मौका दिया है.

घरेलू सीरीज के दौरान टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे. वहीं टीम के उपकप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे अपने पद भार को आगे बढ़ाएंगे.

भारत vs दक्षिण अफ्रीका, टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम:

1- 02-06 अक्टूबर: पहला टेस्ट, विशाखापत्तनम, 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)

2- 10-14 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट, पुणे, 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)

3- 19-23 अक्टूबर: तीसरा टेस्ट, रांची, 9.30 AM (भारतीय समयानुसार)

भारतीय टीम हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर भारत लौटी है. इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी.

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और शुभमन गिल.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

EXPLAINER: WTC फाइनल की राह में टीम इंडिया के लिए क्यों बेहद अहम है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज? यहां समझिए पूरा गणित

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट