IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया को इन अफ्रीकी खिलाड़ियों से हो सकता है खतरा, पहले भी मचा चुके हैं कोहराम
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच कटक में 12 जून को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच 14 जून को और चौथा मुकाबला 17 जून को होगा. इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में आयोजित होगा. इस सीरीजी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी.
मुंबई: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम भारत (India) के खिलाफ 9 से 19 जून तक खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) से पहले गुरुवार को नई दिल्ली (New Delhi) पहुंच चुकी है. टीम इंडिया आजतक घर में कभी अफ्रीकी टीम को नहीं हरा पाई है. ऐसे में इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं. लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी कुछ बेहतरीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम इंडिया की जीत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये धुरंधर साबित हो सकते है मैच विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट
यह सीरीज साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप टी20 के लिए दोनों टीमों की तैयारियों को शुरू करने का काम करेगी. ये तीसरा मौका हैं, जब दक्षिण अफ्रीका अक्टूबर 2015 (प्रोटियाज 2-0 से जीते) और सितंबर 2019 (1-1 से ड्रॉ) के बाद भारत में टी20 सीरीज खेलेगा. भारत ने अपने मुख्य खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जिसमें केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई हैं और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है.
दक्षिण अफ्रीका में विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के अलावा डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज मौजूद होंगे, जिन्होंने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था. इन तीनों दिग्गजों के अलावा, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्खिया, ड्वेन प्रिटोरियस, रॉस्सी वैन डेर डूसन और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अपनी-अपनी टीमों के लिए आईपीएल 2022 में भाग लिया था, जिससे वे भारतीय परिस्थितियों को अच्छे से भाप लिए हैं.
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच कटक में 12 जून को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच 14 जून को और चौथा मुकाबला 17 जून को होगा. इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में आयोजित होगा. इस सीरीजी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी.
दक्षिण अफ्रीकी टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉसी वैन डेर डूसन और मार्को जानसेन.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

