क्रिकेट

IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया रच सकती हैं इतिहास, निशाने पर पाकिस्तान का ये खास रिकॉर्ड

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 12 जून को बाराबती स्टेडियम, कटक में खेला जाना है. वहीं, सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को एसीए स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होगा. 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा.

IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया रच सकती हैं इतिहास, निशाने पर पाकिस्तान का ये खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जानी है और इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान पिछले महीने कर दिया गया है. टी20 सीरीज का आगाज 9 जून से होने वाला है और पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया है जबकि केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का कप्तान चुना गया है. IND vs SA T20 Series: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा- केएल राहुल के नेतृत्व वाली टीम से कड़े मुकाबले की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू हो रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के निशाने पर पाकिस्तान का एक खास रिकॉर्ड हैं. इसके लिए टीम इंडिया को सीरीज में 5 में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान इंग्लैंड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है. दोनों टीमों ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलते हुए 11 मैच जीते हैं.

वहीं, इस लिस्ट में टीम इंडिया चौथे पायदान पर हैं. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 में से 9 टी20 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया सीरीज 3-2 या उससे ज्यादा के अंतर से जीत लेती है, तो वे पाकिस्तान के 11 टी20 के रिकॉर्ड को तोड़ देगा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. ऑस्ट्रेलिया ने कुल 14 मैच जीते हैं. अब अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की बराबरी करनी है, तो उनको सीरीज में 5-0 हराना होगा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाली टीम

टीम मैच जीते हारे बेनतीजा
ऑस्ट्रेलिया 22 14 8 0
इंग्लैंड 22 11 10 1
पाकिस्तान 21 11 10 0
भारत 15 9 6 0
वेस्टइंडीज 16 6 10 0

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच कटक में 12 जून को खेला जाएगा. वहीं तीसरा मैच 14 जून को और चौथा मुकाबला 17 जून को होगा. इस सीरीज का पांचवा और आखिरी मैच 19 जून को बेंगलुरु में आयोजित होगा. इस सीरीजी के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी.

टीम इंडिया: लोकेश राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).