IND vs SA T20 Series: टी20 सीरीज पर रहेगी टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की नजर, कल होगा रोमांचक मुकाबला

टेम्बा बावुमा के पांचवें मैच में खेलने को लेकर शंका बनी हुई है. वहीं, कगिसो रबाडा और वेन पार्नेल को पांचवें मैच में खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. कलाई की चोट से उबरने के बाद क्विंटन डी कॉक की राजकोट में वापसी के बावजूद शीर्ष क्रम अस्थिर रहा, जबकि अफ्रीका भारत में एक और सीरीज हासिल करना चाहेगा.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

बेंगलुरू: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच चल रही टी20 सीरीज (T20 Series) का अंतिम मैच रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीम 2-2 से सीरीज में बराबरी पर हैं. भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बाद भारत को इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है. IND vs SA T20 Series: चौथे टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, यहां देखें आंकड़ें

नई दिल्ली और कटक में हारने के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. जिससे भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम और राजकोट में क्रमश: 47 रन और 82 रन से जीत दर्ज की.

मेजबान टीम इस बात से काफी उत्साहित होगी कि उसका गेंदबाजी आक्रमण काफी शानदार रहा. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने विशाखापत्तनम में क्रमश: तीन और चार विकेट झटके. जबकि राजकोट में आवेश खान की सूझबूझ की मदद से अफ्रीका को 87 रन पर टीम ने आलआउट कर दिया.

बल्लेबाजी के मोर्चे पर ईशान किशन सीरीज में बल्ले से प्रभावशाली दिखे, जबकि दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या ने राजकोट में शानदार प्रदर्शन किया. विशाखापत्तनम में अर्धशतक के बाद रुतुराज गायकवाड़ अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करना चाहेंगे.

दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में जल्दी से 2-0 की बढ़त बना ली, पिछले दो मैचों में मिली हार से अब वे रविवार के मैच में जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

टेम्बा बावुमा के पांचवें मैच में खेलने को लेकर शंका बनी हुई है. वहीं, कगिसो रबाडा और वेन पार्नेल को पांचवें मैच में खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. कलाई की चोट से उबरने के बाद क्विंटन डी कॉक की राजकोट में वापसी के बावजूद शीर्ष क्रम अस्थिर रहा, जबकि अफ्रीका भारत में एक और सीरीज हासिल करना चाहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल