Ind Vs SA Series 2021-22: रोहित शर्मा की कप्तानी में ये धुरंधर मचा सकते हैं कहर, दक्षिण अफ्रीका में चमकेगी किस्मत

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी उभरते हुए सितारे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैनी ने शानदार गेंदबाजी की थी. टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी खराब फॉर्म की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नवदीप सैनी को जगह मिल सकती है. नवदीप सैनी ने भारत के लिए 8 वनडे मैचों में 6 विकेट झटके हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी20 (T20) के बाद वनडे (ODI) टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इसी के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ टेस्ट (Test) में कप्तानी करते नजर आएंगे. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे के लिए अभी वनडे टीम (ODI) का ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में नया कप्तान अपनी नई रणनीति लागू करता है और नए खिलाड़ियों को टीम में ले सकता है. रोहित अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इन दो घातक खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. वनडे और टी20 के नए कप्तान Rohit Sharma ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बड़ी बात

रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया और रोहित शर्मा ने बोर्ड को निराश नहीं किया. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया कर सीरीज पर कब्ज़ा किया. इस शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा को अब वनडे टीम का कप्तान बना दिया गया है. रोहित शर्मा का बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार है.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इन इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका-

प्रसिद्ध कृष्णा

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में चुना गया था, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. प्रसिद्ध ने आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पिचें तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं. ऐसे में प्रसिद्ध उन पिचों पर कहर मचा सकते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे क्रिकेट में इसी साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और 3 वनडे मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं. रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.

केएस भरत

आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. भरत ने आईपीएल 2021 के 8 मैचों में 191 रन बनाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भरत ने 52 गेंदों में 78 रन बनाए थे. हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ नियमित विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के बाद इस बल्लेबाज ने शानदार विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया था. भरत को भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है. वनडे में उन्हें मौका मिल सकता हैं.

नवदीप सैनी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी उभरते हुए सितारे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैनी ने शानदार गेंदबाजी की थी. टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी खराब फॉर्म की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नवदीप सैनी को जगह मिल सकती है. नवदीप सैनी ने भारत के लिए 8 वनडे मैचों में 6 विकेट झटके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\