Ind Vs SA Series 2021-22: इन भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका में किया शानदार टेस्ट डेब्यू, यहां देखें पूरी लिस्ट

दक्षिण अफ्रीका दौरे से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए हैं. कई भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी धरती पर अपना टेस्ट डेब्यू किया हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/K L Rahul)

मुंबई: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए टीम इंडिया (Team India) 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा. आज तक टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीती है. टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को टीम में शामिल किया गया हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रियांक अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि आपको वहां की परिस्थितियों का ज्यादा अंदाजा नहीं होता है. Ind Vs SA Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की जगह इन घातक गेंदबाजों को मिल सकता हैं मौका

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो गए हैं. कई भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी धरती पर अपना टेस्ट डेब्यू किया हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

इन भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया है अपना शानदार डेब्यू-

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. बुमराह ने पहली पारी में 1 विकेट चटकाया था. वहीं दूसरी पारी में बुमराह ने 3 विकेट झटके थे.

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इस मैच में सहवाग ने पहली पारी में शानदार 105 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान सहवाग के बल्ले से 19 चौके निकले थे. दूसरी पारी में सहवाग ने 31 रन बनाए थे.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलना हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी के बीच जोहानिसबर्ग में और तीसरा 11 से 15 फरवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा साउथ अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Pitch Report And Weather Update: साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वें मुकाबले में कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\