क्रिकेट

Ind Vs SA Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की जगह इन घातक गेंदबाजों को मिल सकता हैं मौका

ईशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से 105 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान ईशांत ने 311 विकेट चटकाए हैं. ईशांत शर्मा में काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं.

Ind Vs SA Series 2021-22: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की जगह इन घातक गेंदबाजों को मिल सकता हैं मौका
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/K L Rahul)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन (Centurion) में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका दौरे से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल होने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज (Test Series) से पहले ही बाहर हो गए हैं. आज तक टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीती है. इसलिए  कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले टेस्ट में सही प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी. IND vs SA: भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत को दिए जीत के लिए ये खास टिप्स

पहले टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की जगह खतरे में दिखाई दे रही है. उनकी जगह दो घातक गेंदबाज ले सकते हैं. टीम में युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है. मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के लिए सिराज खतरा बन गए हैं. अगर सिराज टीम में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं तो ईशांत शर्मा का करियर खतरे में पड़ सकता है.

ईशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है. तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से 105 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान ईशांत ने 311 विकेट चटकाए हैं. ईशांत शर्मा में काफी समय से फॉर्म में नहीं हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ईशांत शर्मा की गेंदों पर जमकर धुनाई हुई थी और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. वहीं, मुंबई टेस्ट मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

मोहम्मद सिराज

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बढ़िया फॉर्म में हैं. सिराज को ईशांत शर्मा की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शामिल किया गया था. सिराज ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के तीन विकेट जल्दी चटकाकर टीम इंडिया को मैच में अच्छी पकड़ बनवा दी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सिराज ने शानदार गेंदबाजी की थी. सिराज स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. सिराज ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं.

उमेश यादव

उमेश यादव विदेशों में टीम इंडिया के लिए मैच साबित बनकर उभरे हैं. उनकी रफ्तार ही उनकी ताकत है. उमेश यादव ने भारत के लिए 51 टेस्ट मैचों में 156 विकेट झटके हैं. दक्षिण अफ्रीका की पिचें हमेशा ही तेज गेंदबाजों को मदद करती है. ऐसे में पहले टेस्ट में उमेश को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).