IND vs SA Head To Head In ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी; देखें हेड टू हेड आंकड़ें

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इसके बाद दोनों मुकाबले शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले के बाद सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला 19 और 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच कल यानी 17 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जाएगी. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे. IND vs SA ODI Series 2024: आगामी वनडे सीरीज में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, निशाने पर विराट कोहली का ये अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान होंगे. वहीं, टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है.

बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. लेकिन इसके बाद दोनों मुकाबले शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले के बाद सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला 19 और 21 दिसंबर को खेला जाएगा.

हेड टू हेड आंकड़ें

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 91 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ 50 वनडे मैच जीते हैं. 3 मैच में रिजल्ट नहीं निकला है. इस मामले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक 13 वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. टीम इंडिया ने महज 6 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका ने भी टीम इंडिया के खिलाफ 6 वनडे सीरीज जीती है, जबकि एक सीरीज ड्रा रहा हैं. पिछली 5 वनडे सीरीज की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 3 और टीम इंडिया ने 2 वनडे सीरीज जीती है.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे- 17 दिसंबर - जोहान्सबर्ग

दूसरा वनडे- 19 दिसंबर- गकेबेरहा

तीसरा वनडे- 21 दिसंबर- पार्ल.

टीम इंडिया: ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप.

साउथ अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिने और लिजाद विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें