IND vs SA 4th T20: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं. बता दें कि करीब 3 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलेगी. ये पहला मौका है जब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South अफ्रीका) के बीच आज राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट स्डेडियम (Saurashtra Cricket Stadium) में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है. टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में 1-2 से पीछे है. IND vs SA 4th T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत में 2-0 की बढ़त लेने में सफल रही. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में उसने टीम इंडिया को 4 विकेट से पटखनी दी थीं.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं. बता दें कि करीब 3 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलेगी. ये पहला मौका है जब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

हर्षल पटेल

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पिछले मैच में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए. हर्षल पटेल ने अभी तक इस सीरीज में 6 विकेट ले चुके हैं. यह काफी अच्छे मिश्रण के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं.

ईशान किशन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने दोनों मुकाबलों में उम्दा बल्लेबाजी की हैं. इस सीरीज में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 मैचों में 164 रन बनाए हैं. जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल है. इस मैच में भी टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-

टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट