IND vs SA 5th T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

तीसरे टी20 में ईशान और ऋतुराज की जोड़ी ने पावरप्ले के पहले 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े थे और 10 ओवर ही टीम को 97 रन तक पहुंचा दिया था. टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को पहले तीन मुकाबलों में एक भी विकेट नहीं मिलने बावजूद चौथा टी20 मैच खेलने का मौका मिला.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज बेंगलुरु (Bengaluru) के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा. टी20 सीरीज 2-2 से बराबर है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर अच्छी शुरुआत की थीं. इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की. पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास बतौर कप्तान पहली ही सीरीज जीतने का मौका है. IND vs SA T20 Series: टी20 सीरीज पर रहेगी टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की नजर, कल होगा रोमांचक मुकाबला

बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है, वहीं की दक्षिण अफ्रीका अगुवाई तेम्बा बावुमा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 2 एचडी और स्‍टार स्‍पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला महत्‍वपूर्ण है. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है. स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है. बेंगलुरु का यह मैदान अपनी छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है. इस मैदान में अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से पांच मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं. ऐसे में आज के मुकाबले में भी रन बरसने के आसार ज्यादा हैं. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

तीसरे टी20 में ईशान और ऋतुराज की जोड़ी ने पावरप्ले के पहले 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े थे और 10 ओवर ही टीम को 97 रन तक पहुंचा दिया था. टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को पहले तीन मुकाबलों में एक भी विकेट नहीं मिलने बावजूद चौथा टी20 मैच खेलने का मौका मिला. इसके बाद इंदौर के इस तेज गेंदबाज ने चौथे मुकाबले में चार विकेट लेकर टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित किया.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-

टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को महज 136 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\