Ind vs SA 3rd Test, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अबतक 41 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को अबतक 15 मुकाबलों में हराया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 16 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 10 मैच ड्रा रहे हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन (Cape Town) में कल से खेला जाएगा. ये सीरीज पहले से 1-1 की बराबरी पर है. टीम इंडिया तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच को जीतकर 29 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना चाहती है. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में 113 रन से हराया था. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. IND vs SA Test Series: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

 बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई डीन एल्गर कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण आप स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1/1 एचडी, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 हिंदी/ 1 एचडी हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्‍टार स्‍पोर्ट्स 1 तमिल, 1 तेलुगु और 1 कन्‍नड़ पर होगा.

तीसरे और आखिरी टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिल सकता हैं. मोहम्मद सिराज ने दूसरे मैच के दौरान ‘हैमस्ट्रिंग’ में खिंचाव के कारण पूरे मैच में केवल 15.5 ओवर गेंदबाजी की थीं. दूसरी पारी में तो वह केवल छह ओवर ही कर पाए थे. जिसके बाद जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर पर काफी दवाब आ गया था और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आराम से मैच जीत लिया.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट में अबतक 41 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा लगभग एक बराबर रहा है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को अबतक 15 मुकाबलों में हराया है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 16 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 10 मैच ड्रा रहे हैं.

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट कल से केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल: वानखेड़े में सितारों का जमावड़ा, रणबीर-आलिया और नन्ही राहा ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला (View Post)

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\