IND vs SA 3rd Test Day 3: तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने खेली शतकीय पारी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 212 रनों का लक्ष्य
इसके बाद, भारत को लगातार झटके लगते चले गए, जिसमें रविचंद्रन अश्विन (7), शार्दुल ठाकुर (5), उमेश यादव (0), मोहम्मद शमी (0) और जसप्रीत बुमराह (2) रन बनाए. वहीं, पंत ने अपने करियर का एक और शतक लगाकर नाबाद 100 रन बनाए, जिससे भारत दूसरी पारी में 198 रनों पर ऑल आउट हो गया और अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया.
केपटाउन: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (100) की शानदार नाबाद पारी की बदौलत न्यूलैंड्स में गुरुवार को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में तीसरे दिन के चाय तक भारत (India) ने 67.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पर 211 रनों की बढ़त बना ली. भारत की और से पंत और कप्तान कोहली ने 94 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. अफ्रीकी तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन (Marco Jansen) ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. IND vs SA 3rd Test Day 3: दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 198 रनों पर सिमटी, दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 212 रन का लक्ष्य
अब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 212 रन बनाने होंगे. लंच के बाद दूसरे सत्र में 130/4 से आगे खेलते हुए कप्तान कोहली और पंत ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर अफ्रीकी तेज आक्रमण के खिलाफ तेजी से रन जोड़े. इस दौरान पंत ने केशव महाराज की गेंद पर कई बड़े-बड़े शॉट लगाए. वहीं दूसरी छोर पर कोहली भी रन बनाते चले गए. लेकिन लंबी होती इस साझेदारी (94) को लुंगी एनगिडी ने तोड़ा, जब कप्तान कोहली को 29 रनों पर आउट कर पवेलियन भेजा.
इसके बाद, भारत को लगातार झटके लगते चले गए, जिसमें रविचंद्रन अश्विन (7), शार्दुल ठाकुर (5), उमेश यादव (0), मोहम्मद शमी (0) और जसप्रीत बुमराह (2) रन बनाए. वहीं, पंत ने अपने करियर का एक और शतक लगाकर नाबाद 100 रन बनाए, जिससे भारत दूसरी पारी में 198 रनों पर ऑल आउट हो गया और अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा मार्को जेनसेन ने चार सफलताएं अपने नाम कीं। वहीं, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए.
संक्षिप्त स्कोर :
भारत 223 और दूसरी पारी में 67.3 ओवरों में 198/10 (ऋषभ पंत 100 नाबाद, कप्तान विरोट कोहली 29, मार्को जेनसेन 4/36, कगिसो रबाडा 3/53) दक्षिण अफ्रीका 76.3 ओवरों में 210/10 (कीगन पीटरसन 72, टेम्बा बावुमा 28, जसप्रीत बुमराह 5/42, उमेश यादव 2/64, मोहम्मद शमी 2/39).
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

