IND vs SA 3rd T20: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं. बता दें कि करीब 3 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलेगी. ये पहला मौका है जब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South अफ्रीका) के बीच आज विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA VDCA Cricket Stadium) में पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला करो या मरो की स्थिति का है. टीम इंडिया मौजूदा सीरीज में 0-2 से पीछे है. IND vs SA 3rd T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

टीम इंडिया की मौजूदा सीरीज में शुरूआत अच्‍छी नहीं रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से हराया था और इसके बाद दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में चार विकेट से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो मेजबान टीम को हल्‍की बढ़त मिली हुई है.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं. बता दें कि करीब 3 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय धरती पर कोई टी20 सीरीज खेलेगी. ये पहला मौका है जब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन हो रहा है.

इन दिग्गजों पर होगी सबकी नजर-

भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 बहुमूल्य विकेट लिए इस मैच में भी यह ड्रीम टीम में एक ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

ईशान किशन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने दोनों मुकाबलों में उम्दा बल्लेबाजी की हैं. इस सीरीज में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 मैचों में 110 रन बनाए हैं. इस मैच में भी टीम को इनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-

टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड