IND vs SA 3rd T20 Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया और दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में शाम सात बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया सीरीज के पहले दो मुकाबले गंवा चुकी है. अगर विशाखापट्टनम में भी हार मिली, तो फिर सीरीज हाथ से फिसल जाएगी. टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. टीम इंडिया तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से पिछले मुकाबले में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी. IPL Media Rights: Viacom18 ने लिए डिजिटल अधिकार! 2023 से 2027 तक OTT पर करेगा प्रसारण
बता दें कि इस महामुकाबले में टीम इंडिया की कमान जहां युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में है, वहीं की दक्षिण अफ्रीका अगुवाई तेम्बा बावुमा कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी देश में स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी. मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
टीम इंडिया के लिए आज का मुकाबला महत्वपूर्ण है. डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को फायदा मिल सकता है. इस मैदान पर अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और दोनों में स्कोर बेहद कम रहा हैं. लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने ही मैच भी जीता था. ऐसे में यह तय है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 जून को चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, राजकोट में खेला जाएगा. साथ ही आखिरी और पांचवा टी20 मुकाबला 19 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा. यह सारे मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे.
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन:-
टीम इंडिया: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डूसें, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

