IND vs SA 3rd ODI Stats And Record Preview: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें
बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज पार्ल में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. दूसरे वनडे में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थीं.
मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच आज यानी 21 दिसंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई करेंगे.
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 मैचों के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस दौरे पर टेस्ट, वनडे टी20 के लिए 3 अलग-अलग कप्तान हैं. वहीं, टेस्ट सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर होगी. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा नहीं हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया है. How To Watch IND vs SA 3rd ODI Free Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
साउथ अफ्रीका में बतौर भारतीय कप्तान केएल राहुल ने इस बार दौरे का काफी शानदार तरीके से आगाज किया है, जिसमें उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर अफ्रीकी टीम को पहले वनडे में 8 विकेट से हराया. इस जीत के बाद अब केएल राहुल बतौर कप्तान लगातार इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ चुके हैं.
बता दें कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज पार्ल में तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. दूसरे वनडे में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थीं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड:
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम को 50 विकेट पूरे करने से एक विकेट दूर हैं.
क्रिकेट के सभी फॉरमेट में साउथ अफ्रीका के घातक बल्लेबाज डेविड मिलर को 250 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के स्टार आलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो को 150 विकेट तक पहुंचने के लिए तीन विकेट की आवश्यकता है.
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरी क्लासेन को 150 चौके पूरे करने के लिए 2 चौकों की जरूरत है.
क्रिकेट के सभी फॉरमेट में टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल को 100 चौके पूरे करने के लिए 2 चौकों की दरकार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

