IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के लिए फतह हासिल करके पहली बार दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने आजतक एक भी टेस्ट नहीं हारा है. वांडरर्स में टीम इंडिया ने अब तक कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया अबतक इस मैदान पर अजेय रही है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 202 रन ही बनाए हैं. पहली पारी में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन की हैं. इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. IND vs SA 2nd Test Day 1: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 35 रन बनाए

दिनेश कार्तिक ने कहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं. आखिरी टेस्ट में दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे में से किसी एक खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह कप्तान विराट कोहली वापसी करेंगे.

दिनेश कार्तिक ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा को तीसरे नंबर पर काफी मौके मिले हैं और अजिंक्य रहाणे के साथ भी वही चीज है. इन दोनों बल्लेबाजों को अपने रोल के बारे में पता है. ऐसे में अगर तीसरे और आखिरी टेस्ट में विराट कोहली वापसी करते हैं तो फिर इनमें से किसी एक को ड्रॉप किया जा सकता हैं. मेरे हिसाब से आखिरी टेस्ट से पहले राहुल द्रविड़ कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं. अगर राहुल भाई को इन दोनों ही खिलाड़ियों को ड्रॉप करना पड़े तो वो पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि काफी समय से इन्हें मौका मिल रहा है.

टीम इंडिया पहला टेस्ट मुकाबला जीत चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. दूसरा टेस्ट मैच जोहांसबर्ग में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है.

जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के लिए फतह हासिल करके पहली बार दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने आजतक एक भी टेस्ट नहीं हारा है. वांडरर्स में टीम इंडिया ने अब तक कुल 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. जिनमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम इंडिया अबतक इस मैदान पर अजेय रही है.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलना हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\