IND vs SA 2nd Test: दिनेश कार्तिक ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं और जीत के लिए उन्हें अभी भी 122 रन और चाहिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान डीन एल्गर 46 और वैन डर डुसेन 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं. वहीं, टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 8 विकेट चाहिए.

ऋषभ पंत (Photo Credits: Instagram/rishabpant)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टेस्ट मैचों का सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium) में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. चौथे दिन का खेल अभी शुरू नहीं हुआ हैं. बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है. दक्षिण अफ्रीका को ये मुकाबला जीतने के लिए 122 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया को ये मुकाबले जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे. IND vs SA 2nd Test Day 4: पूर्व दिग्गज बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने की चौथे दिन के खेल को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी, यहां पढ़ें पूरी खबर

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के खराब शॉट को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसी कड़ी में दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी बड़ा बयान दिया है. कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत काफी चालाकी के साथ अपने शॉट्स खेलते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बड़ी गलती कर दी.

दिनेश कार्तिक ने कहा कि ऋषभ पंत को अपने तरीके से खेलने दीजिए. वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने शॉट्स चालाकी के साथ खेलते हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये चीज सीखी है. हालांकि इस शॉट में मुझे उनकी जो चीज पसंद नहीं आई वो ये कि इससे पिछली गेंद उनको डराने के लिए थी. इसके बाद पंत ने अगली बॉल पर इस तरह का शॉट लगाया। वो इस तरह के शॉट्स के लिए नहीं जाने जाते हैं.

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य रखा है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 118 रन बना लिए हैं और जीत के लिए उन्हें अभी भी 122 रन और चाहिए. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान डीन एल्गर 46 और वैन डर डुसेन 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं. वहीं, टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 8 विकेट चाहिए.

टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकती है. भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में जीत हासिल नहीं की है लेकिन इस बार उनके पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 से 15 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा. पहला वनडे 19 जनवरी को बोलैंड पार्क  जाएगा, दूसरा वनडे 21 जनवरी को पार्ल और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड