IND vs SA 2nd T20I: दूसरे टी20 मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

IND vs SA 2nd T20I Match: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 12 दिसंबर को खेला जाना है. यह मुकाबला गकेबेरहा शहर के सेंट जॉर्ज पॉर्क (St. George's Pork) में रात के 8.30 बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका में शाम 5 बजे यह मुकाबला शुरू होगा.

इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गय. ऐसे में अब बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी. ऐसे में हर मुकाबला अहम होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम के हाथों में है. How To Watch IND vs SA 2nd T20I Live Streaming: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने बड़ा कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से जीती थी. टीम इंडिया अब उसी कमाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी दोहराना चाहती है.

सलामी जोड़ी

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी की शुरूआत करते नजर आ  सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 27.60 की औसत से 138 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 55.75 की औसत से 223 रन बनाए थे.

मिडिल ऑर्डर

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 3 पर युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता हैं. नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. नंबर 5 पर विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को मौका मिलना तय है. नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा खेलेंगे.

ऑलराउंडर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 7 बल्लेबाजी पोजीशन पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिलना तय है. रवींद्र जडेजा इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान हैं. रवींद्र जडेजा स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में टीम इंडिया को मजबूती देंगे. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.

स्पिन और तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट

स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले टी20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को अवसर दे सकते हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज दीपक चहर को बाहर का रख सकते हैं.

ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका: रीजा हेंडरिक्स, मैथ्यू ब्रीटज्के, एडन मारक्रम, हेनिरक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, डोनोवन फेरिएरा, मार्को यान्सिन/ आंदिले फेहलुख्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी.

Share Now

Tags

Aidan Markram Andile Phehlukhwayo Arshdeep Singh David Miller Donovan Ferriera Gerald Coetzee Heinrich Klaasen Jitesh Sharma Keshav Maharaj Marco Yansin Matthew Breitzke Mohammed Siraj Mukesh Kumar Nandre Berger ODI Series Ravi Bishnoi Ravindra Jadeja Reeza Hendricks Rinku Singh Rituraj Gaikwad Shreyas Iyer South Africa Suryakumar Yadav T20 Series Tabraiz Shamsi Team India team india vs south africa Test Series Yashasvi Jaiswal अर्शदीप सिंह आंदिले फेहलुख्वायो ऋतुराज गायकवाड एडन मारक्रम केशव महाराज जितेश शर्मा जेराल्ड कोएत्जी टी20 सीरीज टीम इंडिया टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज डेविड मिलर डोनोवन फेरिएरा तबरेज़ शम्सी नांद्रे बर्गर मार्को यान्सिन मुकेश कुमार मैथ्यू ब्रीटज्के मोहम्मद सिराज यशस्वी जायसवाल रवि बिश्नोई रवींद्र जडेजा रिंकू सिंह रीजा हेंडरिक्स वनडे सीरीज श्रेयस अय्यर साउथ अफ्रीका सूर्यकुमार यादव हेनिरक क्लासेन

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड