IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जीतने से बस एक कदम दूर; यहां देखें दिलचस्प आकंड़ें

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. India vs South Africa Test Series Schedules: 26 दिसंबर से खेली जाएगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज, यहां जानें मैच टाइमिंग और शेड्यूल सहित पूरी डिटेल्स

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है.

अगर टीम इंडिया पहला टेस्ट जीत जाती हैं तो एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जीतने का सुनहरा मौका है. टीम इंडिया ने इस साल अब तक 45 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं.

2022 में इतने इंटरनेशनल मुकाबले जीती थीं टीम इंडिया

एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाली टीमों की बात करें तो इस लिस्ट में टीम इंडिया पहले पायदान पर है. टीम इंडिया ने साल 2022 में 46 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया हैं. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में 38 इंटरनेशनल मुकाबले जीती थीं. इस मामले में चौथे नंबर पर टीम इंडिया हैं. टीम इंडिया ने साल 2017 में 37 इंटरनेशनल मुकाबले अपने नाम की थीं. और 5वें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने साल 1999 में 35 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत हासिल की थीं.

इस साल टीम इंडिया ने जीते 7 टेस्ट और 35 वनडे

बता दें कि इस साल टीम इंडिया ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 3 जीते और 2 हारे हैं. इसके साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस साल टीम इंडिया अब तक 35 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 27 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इसके साथ ही 7 में हार का सामना करना पड़ा हैं. वहीं, 1 मैच बेनतीजा भी रहा हैं. इस साल टीम इंडिया ने 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेले हैं. इसमें से टीम इंडिया को 15 मुकाबलों में जीत मिली हैं, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा हैं. वहीं, 1 का नतीजा नहीं निकल सका है.

टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई हैं.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs PAK 2nd Test Match Winner Prediction: दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाजी, बांग्लादेश या पाकिस्तान? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी