IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, मचा सकते हैं कोहराम

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहराम मचाया था. रिंकू सिंह को टीम में एक युवा फिनिशर के रूप में शामिल किया गया हैं. रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीरीज के 4 पारियों में 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान रिंकू सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में मात्र 9 गेंदों में 344.44 के स्ट्राइक रेट से 37 रन जोड़े थे.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India vs South Africa 1st T20I: गुरुवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत रविवार यानी 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. IND vs SA 1st T20: डरबन में खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला, जानें इस मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन चुनना टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सिरदर्द होने वाला है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

ऋतुराज गायकवाड़: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मुकाबलों में बतौर सलामी बल्लेबाजी खुद को साबित किया है. टी20 क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की पारियां खेली हैं. भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 223 रन बनाए. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने 123 रनों की कमाल की नाबाद पारी खेली और अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा.

रिंकू सिंह: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहराम मचाया था. रिंकू सिंह को टीम में एक युवा फिनिशर के रूप में शामिल किया गया हैं. रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई सीरीज के 4 पारियों में 175 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान रिंकू सिंह ने दूसरे टी20 मुकाबले में मात्र 9 गेंदों में 344.44 के स्ट्राइक रेट से 37 रन जोड़े थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे पर रिंकू सिंह का असली परीक्षा होगा.

रवि बिश्नोई: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया हैं. रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए किफायती स्पेल डाले. सीरीज के 5 मैचों में उन्होंने 8.20 के इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 9 विकेट चटकाए थे.इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी चुना गया है.

यशस्वी जायसवाल: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज बेहद अहम होने वाली है. यशस्वी जायसवाल ने अबतक कुल 12 टी20 पारियों में 370 रन बनाए हैं. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करते हुए भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी थीं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड