IND vs SA 1st T20: डरबन में खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला, जानें इस मैदान पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने बड़ा कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से जीती थी.

टीम इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

India vs South Africa 1st T20I: गुरुवार को टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका दौरे पर सबसे पहले टीम इंडिया को 3 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत रविवार यानी 10 दिसंबर से होने वाली हैं. सीरीज का पहला मुकाबला डर्बन (Durban) में खेला जाना है. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में हुए हालिया टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरे थे. लेकिन साउट अफ्रीकी सरजमीं पर इन युवाओं का असली परीक्षा होने जा रहा है. यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर सूर्यकुमार यादव की यूथ सेना के खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होंगी. IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्लेइंग इलेवन चुनना टीम इंडिया कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सिरदर्द होने वाला है. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा.

डरबन में ऐसा हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया ने डरबन में अबतक कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इनमें टेस्ट मैच, टी20 मैच और वनडे तीनों फॉर्मेट शामिल है. इन 14 मुकाबलों में टीम इंडिया ने महज 3 मुकाबले ही जीते है, जबकि 9 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा यहां टीम इंडिया का एक मैच टाई हो गया, जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया था. इन आंकड़ों से ये साफ है कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा नहीं है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने बड़ा कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से जीती थी. टीम इंडिया अब उसी कमाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी दोहराना चाहती है.

टी20 मैचों का पूरा शेड्यूल

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रविवार को रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को होगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीनों टी20 मुकाबला रात 9:30 से ही खेला जाएगा. दूसरा टी20 मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा. टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल