IND vs PAK Toss Record: टॉस जीतने वाली टीम ही होगी मुकाबले की विनर! टीम इंडिया और पाकिस्तान मैच से पहले इस रिकॉर्ड ने सबको चौंकाया; देखें आंकड़े

आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम एक ही बार टीम इंडिया को हराने में कामयाब रही हैं. टीम इंडिया को वो हार टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली थी. अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिड़ने के लिए तैयार है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है. इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: BCCI/PCB)

IND vs PAK: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) का आगाज हो गया है. वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) की मेज़बानी में खेला जा रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) ने अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) को 8 विकेट से हरा दिया. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया. बहरहाल, अब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इंडिया और पाकिस्तान मैच पर है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें रविवार यानी 9 जून को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में टकराएंगी.

आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम एक ही बार टीम इंडिया को हराने में कामयाब रही हैं. टीम इंडिया को वो हार टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली थी. अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिड़ने के लिए तैयार है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है. इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं.

टीम इंडिया और पाकिस्तान मैच जब भी होते हैं, तो फैंस के बीच अलग ही स्तर का एक्साइटमेंट नजर आता है. चलिए इस बड़े मैच से पहले आपको टॉस से जुड़े एक रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.

टॉस जीतो मैच जीतो

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने एक मैच जीता है. वहीं, साल 2007 के बाद से टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें जब-जब टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई है, तब-तब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम यानि चेजिंग टीम ने जीत हासिल की है. अगर रिकॉर्ड्स पर गौर करें, तो ये कहना गलत नहीं होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले जाने वाले इस महामुकाबले में जो टॉस अहम भूमिका निभाएगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान - 2012 टी20 वर्ल्ड कप- टीम इंडिया 8 विकेट से जीती

टीम इंडिया और पाकिस्तान - 2014 टी20 वर्ल्ड कप- टीम इंडिया 7 विकेट से जीती

टीम इंडिया और पाकिस्तान - 2016 टी20 वर्ल्ड कप- टीम इंडिया 6 विकेट से जीती

टीम इंडिया और पाकिस्तान - 2021 टी20 वर्ल्ड कप- पाकिस्तान 10 विकेट से जीता

टीम इंडिया और पाकिस्तान - 2022 टी20 वर्ल्ड कप- टीम इंडिया 4 विकेट से जीती

न्यूयॉर्क की पिच पर किसे मिलेगी मदद

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 9 जून को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है. लेकिन, पिछले दिनों न्यूयॉर्क की पिच पर एक्स्ट्रा बाउंस और स्पिन देखी गई, जिसके बाद इस पिच की आलोचना की गई. अब आईसीसी पिच पर काम करवा रही है. ऐसे में ये तो तय है कि रविवार को न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम की पिच का रवैया बदला हुआ नजर आ सकता है. एक बार फिर दर्शकों को मैदान पर छक्के-चौकों की बारिश होते दिख सकती है. इस पिच पर एक बार फिर तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड