IND vs PAK T20 World Cup: टीम इंडिया और पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले की एक टिकट की इतनी हैं कीमत, जानें कब, कहां और कैसे करे बुकिंग

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच की टिकट आईसीसी की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. आईसीसी की टी20 वर्ल्ड कप की वेबसाइट पर जाने के बाद बाय टिकट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को चुनना होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: Twitter)

How To Book Tickets For India vs Pakistan match: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) का आगाज हो गया है. वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) की मेज़बानी में खेला जा रहा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) ने अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया. टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) को 8 विकेट से हरा दिया. अब दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इंडिया और पाकिस्तान मैच पर है. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें शनिवार यानी 9 जून को आमने-सामने होगी. दोनों टीमों न्यूयॉर्क (New York) के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में टकराएंगी.

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में इस टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला रविवार शाम आयोजित होगा. टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को हराया था. वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में यूएसए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन अब दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच टिकट की बिक्री काफी पहले ही शुरू हो गई थी. फैंस इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को ये धुरंधर अकेले जिता सकते हैं मुकाबला, एकतरफा कर सकते हैं मैच

बता दें कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच की टिकट आईसीसी की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. आईसीसी की टी20 वर्ल्ड कप की वेबसाइट पर जाने के बाद बाय टिकट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को चुनना होगा.

यहां अभी दो प्राइस रेंज की टिकट उपलब्ध हैं. प्रीमियम क्लब के टिकट का दाम 2500 डॉलर है, यानी 2 लाख रुपए से कुछ ज्यादा देना पड़ेगा. वहीं दूसरी टिकट डायमंड क्लब की है. यह प्रीमियम क्लब से भी ज्यादा महंगा है. इस सेक्शन की एक टिकट का दाम 10 हजार डॉलर है. यह करीब 8 लाख 34 हजार रुपए की होगी.

ये रहा टिकट बुकिंग का पूरा तरीका

पहले आईसीसी की वेबसाइट पर जाएं

यहां टिकटिंग के सेक्शन पर क्लिक करें

बाय टिकट पर क्लिक करें

टीम इंडिया और पाकिस्तान मैच सिलेक्ट करें

इसके बाद सीट और सेक्शन सिलेक्ट करें

पेमेंट करके टिकट को पीडीएफ में सेव कर लें.

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया हैं. टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेली. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया का दूसरा मैच पाकिस्तान से है. टीम इंडिया इसके बाद यूएसए और कनाडा के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड