IND vs PAK Stats In ICC Tournament: आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 मुकाबला खेला गया है, जो किसी भी अन्य क्रिकेट फॉर्मेट की तुलना में सबसे अधिक हैं. टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने अब तक 73 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है.
India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला रविवार यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.
हेड टू हेड (IND vs PAK Head to Head)
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 मुकाबला खेला गया है, जो किसी भी अन्य क्रिकेट फॉर्मेट की तुलना में सबसे अधिक हैं. टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने अब तक 73 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है.
आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे क्रिकेट हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 13 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 13 में में 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम ने महज तीन मैच ही जीत हैं.
| टूर्नामेंट | मैच खेले गए | भारत ने जीता | पाकिस्तान ने जीता | कोई परिणाम नहीं |
|---|---|---|---|---|
| वनडे वर्ल्ड कप | 8 | 8 | 0 | 0 |
| चैंपियंस ट्रॉफी | 5 | 2 | 3 | 0 |
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल पांच वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान ने पांच में में तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया ने महज दो मैच ही जीत हैं.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल आठ वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पाकिस्तान की टीम अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

