IND vs PAK, ICC World Cup 2027: एक नहीं, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ सकती हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान, ICC के नए फॉर्मेट से बढ़ा रोमांच
अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहते हैं, तो दोनों के बीच ग्रुप स्टेज में पहला मुकाबला होगा. इसके बाद यदि दोनों टीमें सुपर-7 चरण में पहुंचती हैं, तो वहां दूसरी बार आमना-सामना हो सकता है. इसके अलावा अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी बार भी भिड़ंत देखने को मिल सकती है.
India vs Pakistan, ICC World Cup 2027: 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है. नए फॉर्मेट के बाद क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस बदलाव को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई फैंस का मानना है कि इससे दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच ज्यादा मुकाबलों का रास्ता खुल गया है. Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
पिछले यानी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था. पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका था, जिसके चलते दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत नहीं हो पाई थी. हालांकि अब नए फॉर्मेट में सेमीफाइनल से पहले भी दोनों टीमों के दो बार आमने-सामने आने की संभावना बन गई है.
क्या है ICC का नया फॉर्मेट
एडिनबरा में हुई ICC की वार्षिक आम बैठक (AGM) में आगामी वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव को मंजूरी दी गई है. नए प्रारूप के अनुसार 2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 12वें, 13वें और 14वें स्थान की तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की विजेता टीम मुख्य ग्रुप चरण में जगह बनाएगी.
इसके बाद 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा, जहां राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत मुकाबले होंगे. दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन-तीन टीमें और दोनों ग्रुप में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी. सुपर-7 में भी सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलेंगी, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल पहले की तरह खेले जाएंगे.
कैसे हो सकते हैं टीम इंडिया और पाकिस्तान के 3 मुकाबले
अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहते हैं, तो दोनों के बीच ग्रुप स्टेज में पहला मुकाबला होगा. इसके बाद यदि दोनों टीमें सुपर-7 चरण में पहुंचती हैं, तो वहां दूसरी बार आमना-सामना हो सकता है. इसके अलावा अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती हैं, तो तीसरी बार भी भिड़ंत देखने को मिल सकती है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेट मैचों में शामिल होते हैं. ऐसे मुकाबलों से ICC को भी सबसे ज्यादा दर्शक और राजस्व मिलने की उम्मीद रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2026 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

