IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान ने जीता टॉस किया गेंदबाजी का फैसला
दोनों चीर प्रतिद्वंद्वी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूनार्मेंट में आमने-सामने आए थे. इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी 20 वल्र्ड कप (T20 World Cup) में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं. पांचों बार पाकिस्तान को हार का समाना करना पड़ा है.
दुबई: पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने यहां दुबई (Dubai) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबल में भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों चीर प्रतिद्वंद्वी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूनार्मेंट में आमने-सामने आए थे. इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी 20 वल्र्ड कप (T20 World Cup) में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं. पांचों बार पाकिस्तान को हार का समाना करना पड़ा है. IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

