IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने बताई पाक की हार की वजह

तेंदुलकर ने कहा कि पाकिस्तान का कोई गेंदबाज हालात का फायदा नहीं उठा सका और उन्हें कभी नहीं लगा कि भारत के विकेट विरोधी टीम की रणनीति की वजह से गिरे. उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद को अगर मूवमेंट नहीं मिल रही थी तो आप ओवर द विकेट गेंदबाजी जारी नहीं रख सकते. वहाब ने विकेट के इर्द गिर्द गेंद डालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका थी. ’’

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

मैनचेस्टर: चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि पाकिस्तानी कप्तान सरफराज खान भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में ‘कन्फ्यूज’ थे और उनकी टीम के पास कोई सोच नहीं दिखी.

भारत ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पाकिस्तान को 89 रन से हराया. तेंदुलकर ने इंडिया टुडे से कहा ,‘‘ मुझे लगा कि सरफराज कन्फ्यूज थे क्योंकि जब वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्होंने शार्ट मिडविकेट लगाया था.

इसके बाद जब शादाब खान आये तो उन्होंने स्लिप में एक फील्डर लगाया.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे हालात में लेग स्पिनर के लिये गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है, खासकर जब सही लैंग्थ और लाइन नहीं हो. यह बड़े मैच में खेलने का सही तरीका नहीं है. उनके पास सोच का बिल्कुल अभाव दिखा.’’

यहां देखें रविवार को हुए मैच की वीडियो हाइलाइट्स

तेंदुलकर ने कहा कि पाकिस्तान का कोई गेंदबाज हालात का फायदा नहीं उठा सका और उन्हें कभी नहीं लगा कि भारत के विकेट विरोधी टीम की रणनीति की वजह से गिरे.  उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद को अगर मूवमेंट नहीं मिल रही थी तो आप ओवर द विकेट गेंदबाजी जारी नहीं रख सकते. वहाब ने विकेट के इर्द गिर्द गेंद डालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका थी. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स