IND vs PAK, CWC 2019: रोहित शर्मा और विराट कोहली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 337 रनों का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने निर्धारित ओवरों में मात्र 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.
IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने निर्धारित ओवरों में मात्र 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.
टीम इंडिया के लिए आज भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 113 गेदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 14 चौके की मदद से 140 रनों की पारी खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर का 24वां शतक लगाया. शर्मा के अलावा आज कप्तान विराट कोहली ने भी 64 गेदों में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर का 51 अर्धशतक पूरा किया.
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने भी आज पारी की शुरुआत करते हुए 78 गेदों में 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. हार्दिक पंड्या ने 19 गेदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन बनाए. धोनी ने आज मात्र 2 गेदों का सामना करते हुए 01 रन बनाए. विजय शंकर ने नाबाद 15 और केदार जाधव ने नाबाद 09 रन बनाए.
पाकिस्तान की बात करें तो टीम के लिए आज मोहम्मद आमिर 3, वहाब रियाज और हसन अली ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. बता दें कि आज इमाद वसीम, शोएब मलिक, शादाब खान और मोहम्मद हफीज को कोई सफलता नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

