IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तानी ऐड और स्टार स्पोर्ट्स के मौका-मौका वीडियो पर भड़की सानिया मिर्जा
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ है. उसके बाद भारतीय टीम 16 जून को हाई वोल्टेज मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) से भिड़ेगा.
IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ है. उसके बाद भारतीय टीम 16 जून को हाई वोल्टेज मैच में अपने चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) से भिड़ेगा. मैच से पहले दोनों देशों के दर्शकों के बीच मैच को लेकर उत्सुकता अपने सातवें आसमान पर है.
इसी बीच कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के जैज टीवी ने एक विज्ञापन जारी किया था. इस विज्ञापन वीडियो में देश के जाबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मजाक उड़ाया गया था, वहीं भारत में भी ऐसे ही एक विवादित वीडियो बनाया गया था, जिसे स्टार टीवी पर दिखाया जा रहा था. इस वीडियो में भारतीय समर्थक खुद को पाकिस्तान का ‘अब्बू’ (पिता) बताता है. यह विश्व कप में पाकिस्तान पर भारतीय टीम के दबदबे के संदर्भ में था.
इन्ही विवादित विज्ञापनों को लेकर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व कप मैच से पहले बुधवार को शर्मनाक टीवी विज्ञापनों को फटकार लगाई है.
Cringeworthy ads on both sides of the border 🤮 seriously guys, you don’t need to ‘hype up’ or market the match anymore specially with rubbish! it has ENOUGH attention already!It’s only cricket for God sake, and if you think it’s anymore than that then get a grip or get a life !!
— Sania Mirza (@MirzaSania) June 12, 2019
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘सीमा के दोनों ओर शर्मनाक सामग्री वाले विज्ञापन, गंभीर हो जाओ, आपको इस तरह के बकवास के साथ हाइप बनाने या मैच का प्रचार करने की कोई जरूरत नहीं है. पहले ही इस पर पर्याप्त नजरें हैं. यह सिर्फ क्रिकेट है.’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

