IND vs PAK, CWC 2019: मैच के दौरान उबासी ले रहे थे पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

इसी बीच आज मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को उबासी लेते हुए देखा गया. सरफराज अहमद के इस रवैये के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

सरफराज अहमद (Photo Credits: Getty Images)

IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 22वें मुकाबले में आज मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड (Old Trafford) मैदान में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने निर्धारित ओवरों में मात्र 5 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है.

इसी बीच आज मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) को उबासी लेते हुए देखा गया. सरफराज अहमद के इस रवैये के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK, CWC 2019: रोहित शर्मा और विराट कोहली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिया 337 रनों का लक्ष्य

बता दें कि आज के मैच में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 113 गेदों का सामना करते हुए 3 छक्के और 14 चौके की मदद से 140 रनों की पारी खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर का 24वां शतक लगाया. शर्मा के अलावा आज कप्तान विराट कोहली ने भी 64 गेदों में 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर का 51 अर्धशतक पूरा किया.

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने भी आज पारी की शुरुआत करते हुए 78 गेदों में 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. हार्दिक पंड्या ने 19 गेदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन बनाए. धोनी ने आज मात्र 2 गेदों का सामना करते हुए 01 रन बनाए. विजय शंकर ने नाबाद 15 और केदार जाधव ने नाबाद 09 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan Live Cricket Streaming on DD Sports and Prasar Bharati Sports for Free: रेडियो पर ले IND vs PAK मुकाबले का LIVE आनंद

पाकिस्तान की बात करें तो टीम के लिए आज मोहम्मद आमिर 3, वहाब रियाज और हसन अली ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. बता दें कि आज इमाद वसीम, शोएब मलिक, शादाब खान और मोहम्मद हफीज को कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\