क्रिकेट

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

IND vs PAK, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Live Streaming In India: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match Live Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. IND vs PAK, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराते ही टीम इंडिया रच देगी इतिहास! रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने नाम कर लेगी यह अनोखा रिकॉर्ड

यह मुकाबला महज पॉइंट्स टेबल के लिए ही नहीं, बल्कि गौरव और सम्मान की लड़ाई भी होगी. अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. हाल के कुछ सालों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत दिख रहा है. रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. गेंदबाजी में टीम इंडिया के पास मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. दुबई की धीमी पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी.

दूसरी तरफ, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर निराशाजनक रहा है. पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने निराश किया. अब फखर ज़मान चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, और उनकी जगह टीम में इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है. बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को तेज शुरुआत देने की जरूरत होगी. खुशदिल शाह और आगा सलमान पिछले मैच में अच्छी लय में नजर आए थे. गेंदबाजी में पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के रूप में एक मजबूत पेस अटैक है.

हेड टू हेड (IND vs PAK Head to Head)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 मुकाबला खेला गया है, जो किसी भी अन्य क्रिकेट फॉर्मेट की तुलना में सबसे अधिक हैं. टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पाकिस्तान ने अब तक 73 मैच जीते हैं, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला है.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव.

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), आगा सलमान, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अब्रार अहमद.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).