Ind vs Pak Highest Wicket Taker: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, उनके साथ मोहम्मद शमी, सिराज आदि तेज गेंदबाज हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में इन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.
मुंबई: आगामी एशिया कप (Asia Cup) की तैयारियां जारी हैं. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्तान (Multan) में आयोजित होगा. इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका (Sri Lanka) और पाकिस्तान (Pakistan) में होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट वनडे फॉरमेट में आयोजित किया जाएगा. सोमवार को बीसीसीआई (BCCI) ने एशिया कप के लिए टीम का एलान कर दिया हैं.
भारत का पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के साथ है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच ये हाईवोल्टेज मुकाबला मुथैया मुरलीधरन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयनुसार मैच दोपहर 3 बजे (IST) से शुरू होगा. टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच में उस टीम का दबदबा रहेगा जिसकी गेंदबाजी अच्छी रहेगी. पाकिस्तान की गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, नसीम शाह का खतरनाक पेस अटैक है. Virat Kohli At Atria Institute In Bangalore: विराट कोहली ने बेंगलुरु में कर्नाटका पुलिस जवान के साथ खिंचवाई तस्वीर, देखें वायरल वीडियो
वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, उनके साथ मोहम्मद शमी, सिराज आदि तेज गेंदबाज हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम के बीच अब तक 132 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 55 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में इन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.
इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
| गेंदबाज | मैच | गेंद | ओवर | मेडल | रन | विकेट |
| वसीम अकरम (पाकिस्तान) | 48 | 2425 | 404.1 | 39 | 1509 | 60 |
| सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) | 36 | 1844 | 307.2 | 14 | 1390 | 57 |
| अनिल कुंबले (भारत) | 34 | 1828 | 304.4 | 18 | 1310 | 54 |
| आकिब जावेद (पाकिस्तान) | 39 | 1794 | 299 | 27 | 1331 | 54 |
| जवागल श्रीनाथ (भारत) | 36 | 1970 | 328.2 | 9 | 1657 | 54 |
| वेंकटेश्व प्रसाद (भारत) | 29 | 1599 | 266.3 | 13 | 1243 | 43 |
| कपिल देव (भारत) | 32 | 1585 | 264.1 | 21 | 1113 | 42 |
| शोएब अख्तर (पाकिस्तान) | 28 | 1433 | 238.5 | 20 | 1098 | 41 |
| शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) | 67 | 2731 | 455.1 | 5 | 2300 | 38 |
| वकार यूनिस (पाकिस्तान) | 26 | 1176 | 196 | 12 | 906 | 37 |
एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान का स्क्वॉड
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेट कीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमन, इमाम उल हक, तैयब ताहिर, आगा सलमान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, मुहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), हारिस रउफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

