IND vs PAK, CWC 2019: जीत के बाद कोहली ने भरा दम, इन दो खिलाड़ियों को सराहा
उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पाकिस्तानी बल्लेबाज किसी तरह से उसके ओवर पूरा करना चाहते थे. इस तरह की परिस्थिति में लंबे स्पैल से मदद मिलती है. उसने जिस गेंद पर बाबर को आउट किया वह लाजवाब थी. ’’
मैनचेस्टर: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद शतकवीर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पाकिस्तानी पारी में दो महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की खास तौर पर प्रशंसा की. भारत ने रोहित के 140 रन की मदद से पांच विकेट पर 336 रन बनाये. इसके जवाब में पाकिस्तान बारिश के कारण निर्धारित किये 40 ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना पाया. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘रोहित ने पहले मैच में हमें अकेले दम पर जीत दिलायी. दूसरे मैच में हमने टीम के प्रयास से जीत दर्ज की और आज फिर रोहित का दिन था.’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की. पाकिस्तानी बल्लेबाज किसी तरह से उसके ओवर पूरा करना चाहते थे. इस तरह की परिस्थिति में लंबे स्पैल से मदद मिलती है. उसने जिस गेंद पर बाबर को आउट किया वह लाजवाब थी. ’’
यह भी पढ़े: टीम इंडिया की जीत के बाद सलमान खान ने दी बधाई तो विवेक ओबेरॉय ने ऐसे लिए मजे
उन्होंने इसके साथ ही बताया कि भुवनेश्वर कुमार की चोट गंभीर नहीं है जो गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गये थे. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनके गेंदबाज सही क्षेत्र में गेंदबाजी नहीं कर पाये.
यहां देखें मैच की वीडियो हाइलाइट्स
उन्होंने कहा, ‘‘हमने टास जीतकर अच्छा फैसला किया लेकिन दुर्भाग्य से हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं करपाये. रोहित को श्रेय जाता है. उसने बेहतरीन पारी खेली। हमारी रणनीति गेंद को आगे पिच कराने की थी लेकिन हम सही क्षेत्र में गेंद नहीं करा पाये.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2019 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

