Ind vs Pak CWC 2019: पाकिस्तान को पस्त करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को दी अहम सलाह, कहा- मोहम्मद आमिर के साथ करो ये

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली की टीम को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के खिलाफ सतर्क रहने के लिए कहा है और इस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाने की सलाह दी है..

सचिन तेंदुलकर (Photo Credit: Getty Images)

नॉटिंघम :  भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के खिलाफ सतर्क रहने के लिए कहा है और इस गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाने की सलाह दी है. विश्व कप के एक अहम मैच में भारतीय टीम रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान से भिड़ेगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सचिन ने 'इंडिया टुडे' से कहा, "रोहित और विराट टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और पाकिस्तान मैच में इन दोनों को जल्द आउट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा होगा. आमिर और वहाब रियाज शुरुआत में विकेट लेना चाहेंगे."

यह भी पढ़ें : IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आज के मैच में सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

सचिन ने कहा, "लेकिन रोहित और विराट को लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए. योजना यही होनी चाहिए कि बाकी खिलाड़ी उनके इर्द-गिर्द खेले." आमिर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए.

तेंदुलकर ने कहा, "मैं उसके खिलाफ नाकारात्मक भावना के साथ बल्लेबाजी करते हुए डॉट गेंद नहीं खेलूंगा. मैं चाहूंगा कि मौका मिलने पर भारतीय बल्लेबाज अपने शॉट खेले और सकारात्मक रहें. पिच पर जाकर सकारात्मक रहते हुए डिफेंड करने की आवश्यकता है, हमें कुछ अलग नहीं करना."

उन्होंने कहा, "हमें हर डिपार्टमेंट में आक्रामक होने की आवश्यकता है. शारीरिक भाषा बहुत महत्वपूर्ण है, अगर आप आत्मविश्वास के साथ डिफेंड करते हैं तो गेंदबाज को पता चलेगा कि आप कंट्रोल में हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड