India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे हाई वोल्टेज मैच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 23 फरवरी रविवार को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह चैंपियंस ट्राफी का पांचवां मुकाबला होगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा. खासकर पाकिस्तान के लिए क्योंकि वह अपना पहला मैच कीवी टीम से हार गई है. वहीं टीम इंडिया के लिए भी यह मैच उतना ही अहम होगा. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी. जबकि पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद रिजवान करेंगे. ऐसे में आइए जानतें हैं पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कैसा है.
रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
बता दें की रोहित शर्मा ने वनडे में अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कुल 19 मैच खेले हैं. जिसमें 51.35 की औसत और 92.38 की स्ट्राइक रेट से 873 रन बनाए हैं. इस दौरान ने विराट ने 8 अर्धशतक और 2 शतक जड़ा है. रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च वनडे स्कोर 140 है. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 78 चौके लगाए हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 26 छक्के लगाए हैं. ऐसे में फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ फिर एक बार रोहित शर्मा के बल्ले से बड़े रन की उम्मीद होगी.
रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टीम इंडिया के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 36 गेंदों में 41 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने 7 चौके लगाए. टीम इंडिया को इस मैच में बांग्लादेश ने 229 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल के नाबाद 101 रन के पारी के दम पर 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.













QuickLY