IND vs PAK Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पटना में टीम इंडिया की जीत के लिए पुजारियों ने की हवन, देखें वीडियो
Havan (Photo: IANS/X)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 23 फरवरी को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.  इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. इस बीच मैच से पहले पटना के वेद विद्यालय में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और बाल पुजारियों ने भारत की जीत की कामना करते हुए हवन किया. जिसका वीडियो सामने आया है.

बता दें की दोनों टीमों एक लिए यह मैच काफी अहम भी है. क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में हर एक मुकाबला जीतना जरुरी है. फिलहाल टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का अच्छा मौका है.  वहीं पाकिस्तान की टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

पटना में टीम इंडिया की जीत के लिए पुजारियों ने की हवन