क्रिकेट

IND vs PAK, Asia Cup 2023: बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत; स्कोर 147/2

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में रविवार को शानदार शुरुआत की. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. फिलहाल, बारिश के कारण मैच रोका गया है.

IND vs PAK, Asia Cup 2023: बारिश ने मैच में डाला खलल, मजबूत स्थिति में भारत; स्कोर 147/2
रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Photo Credits: Twitter)

कोलंबो: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फॉर मुकाबले में रविवार को शानदार शुरुआत की. गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. फिलहाल, बारिश के कारण मैच रोका गया है.

एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. हालांकि, बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया है. KL Rahul Completes 2000 Runs In ODI Cricket: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल ने किया बड़ा कारनामा, पूरे किए अपने 2,000 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं. विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 पर नाबाद हैं. इससे पहले शुभमन गिल (58 रन) और रोहित शर्मा (56 रन) बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).