IND vs NZ Test Series 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज आर अश्विन का जलवा देखने को मिलता है. अश्विन एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में अश्विन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन सकते हैं.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

कानपुर: टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आगामी 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की अगुवाई में खेला जाएगा. ये मुकाबला कानपुर स्थित ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम (Green Park International Stadium) में सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम  में तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच में खेला जाएगा. IND vs NZ 1st Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, देखें हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन लंबे समय से प्रभावशाली गेंदबाज रहे हैं, खासकर टेस्ट मैचों में. न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार हैं. अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 विकेट हासिल कर चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज आर अश्विन का जलवा देखने को मिलता है. अश्विन एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में अश्विन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड:

आर अश्विन अबतक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पांच बार आउट कर चुके है. अश्विन ने पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा की बराबरी कर ली है. अगर वह केन विलियमसन को एक बार और आउट कर देते हैं तो वह ओझा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. कीवी कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन जाएंगे.

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक कुल सात बार 10 विकेट चटकाए हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दूसरा सबसे अधिक हैं. इस लिस्ट में अनिल कुंबले 8 बार 10 विकेट के साथ टॉप पर हैं. अश्विन को अनिल कुंबले के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दो बार और 10 विकेट चटकाने होंगे.

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम तीसरे स्थान पर दर्ज है. हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेलते हुए 190 पारियों में 417 विकेट झटके हैं. वहीं अश्विन ने अबतक 79 टेस्ट मैच खेलते हुए 148 पारियों में 413 विकेट अपने नाम दर्ज करवाए हैं. टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड के बीच पहला टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा और टॉस सुबह 9 बजे होगा. बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम की कमान मिली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड