क्रिकेट

IND vs NZ T20 Series: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (62) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे. इसके जवाब में रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया.

IND vs NZ T20 Series: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: बुधवार को खेले गए पहले टी20 (T20) मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ तूफानी पारी खेली. मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस बात से काफी खुश हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया (Namibia) के खिलाफ विराट कोहली खुद बैटिंग के लिए ना आकर उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज दिया था जबकि ये उनका कप्तान के तौर पर आखिरी टी20 मुकाबला था. IND Vs NZ 2021: न्यूजीलैंड को झटका, कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. मैंने पहले भी ओपनिंग से लेकर सातवें नंबर तक बल्लेबाजी की है. जब मैंने अपना डेब्यू किया था तब विराट कोहली ने मुझे तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया था. वर्ल्ड कप में भी उन्होंने मुझे बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेजा थाऔर मुझे काफी अच्छा लगा कि मैं उस मुकाबले में नाबाद रहा.

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को बाकी के बचे हुए मुकाबलों में इसी क्रम पर खेलने का मौका मिल सकता है और वो इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव (62) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे.

इसके जवाब में रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया. टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 59 रनों की शानदार साझेदारी की. न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. वहीं, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और डेरिल मिशेल को एक-एक विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).