IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: कल न्यूजीलैंड के साथ होगा महामुकाबला, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया

रविवार को होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे हैं. चौथे नंबर सूर्यकुमार यादव की जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिल सकता हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 31 अक्टूबर को होना है. भारत के लिए ये मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस मैच से ही सेमीफाइनल का सफर तय होगा. रविवार को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. ICC T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ा पीछे

टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कड़ी टक्कर देंगे. टीम इंडिया अगर ये मैच भी हार गई, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का संकट भी आ सकता है. ऐसे में टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

रविवार को होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे हैं. चौथे नंबर सूर्यकुमार यादव की जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को मौका मिल सकता हैं.

मिडिल ऑर्डर में नंबर 5 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन होना तय है. आलराउंडर हार्दिक पांड्या भी पहले मैच में कुछ कमाल नहीं कर सकें और उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की. पांड्या की जगह तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है. वहीं नंबर 7 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा उतरेंगे. अगर जडेजा बल्लेबाजी से टीम में योगदान देते हैं, तो टीम एकदम अच्छी लय में रहेगी. पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी कर खुद की फिटनेस साबित की. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोहली प्लेइंग इलेवन में किसे मौका देते हैं.

तेज गेंदबाजों की बाते करें तो भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को जगह दी जाएगी. बुमराह के बारे में बात करें तो वो डेथ ओवर में दुनिया के सबसे तगड़े गेंदबाज हैं. वरुण चक्रवर्ती की जगह कप्तान विराट कोहली अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल कर सकते हैं.

टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या/शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट